रिपोर्ट: एसपी त्रिपाठी
आजमगढ़। जिले थाना तहबरपुर क्षेत्र के सेमरी पुलिस चौकी में हिरासत में रखे गए एक अभियुक्त के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार अभियुक्त को गो वध अधिनियम में हिरासत में लिया गया था। इस घटना के बाद आरोपी की तलाश में जहां पुलिस की टीमें जुटी है वही एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 20 अगस्त को थाना तहबरपुर में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद अशरफ नामक अभियुक्त को हिरासत में लिया था, जो सरायमीर थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और जांच की जा रही हैं।
इस मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि
गो वध निवारण में एक अभियुक्त को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। इस दौरान उसे सेमारी पुलिस चौकी, थाना तहबरपुर में रखा गया था, जहाँ उसकी निगरानी का दायित्व सिपाही रविंद्र को सौंपा गया था। लेकिन सिपाही ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरती और ध्यान नहीं दिया। इसी उदासीनता का फायदा उठाकर अभियुक्त मोहम्मद अशरफ चुपके से पुलिस हिरासत से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रभाव से सिपाही रविंद्र को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। वहीं फरार अभियुक्त की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
