आज़मगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि युवक ने पहले शादी का वादा किया और संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। इसी दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक दल प्रताप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी आकाश यादव, निवासी मकबूलपुर भोर्रा थाना कंधरापुर, हाल नाना का घर हाफिजपुर थाना कोतवाली, बवाली मोड़ बागेश्वर चौराहा के पास मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
