आजमगढ़। जिले  के सरायमीर थाना क्षेत्र में मंदिर की दानपेटी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने नगदी समेत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रेलवे क्रॉसिंग के पास से पकड़ा गया, जिसके कब्जे से चोरी की रकम भी बरामद हुई है।

मंगलवार  को थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ में एक मंदिर से दानपेटी चोरी की तहरीर प्राप्त हुई थी। इस संबंध में  मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

इसी क्रम में उप निरीक्षक अभिषेक सिंह पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त वासिद को चककोट रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दानपेटी से संबंधित कुल ₹1155 नगद बरामद किया गया।