रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के मेंहनगर थाने की पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को वांछित आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अनुराग कुमार ने बताया कि आरोपी राहुल प्रजापति मेंहनगर थाना क्षेत्र के चौकी मनियरा गांव का निवासी है। आरोपी के खिलाफ 14 अप्रैल को पीड़िता की मां ने मेंहनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर दी थी कि 13 अप्रैल को दोपहर में उनकी बेटी शौच के लिए गई थी। तभी चौकी मनियरा गांव निवासी राहुल प्रजापति ने उसे थप्पड़ मारकर मड़ई में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।