आजमगढ़।जिले विकासखंड पल्हनी में सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम आशीष सिंह के सेवानिवृत्त होने पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
31 अक्टूबर 2025 को सेवानिवृत्ति के उपरांत आयोजित इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी समेत पंचायत एवं सफाई कर्मचारी संघों ने मोमेंटो, अंगवस्त्र और भगवान श्रीराम-हनुमान-श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट कर श्री सिंह का सम्मान किया।
इस अवसर पर भावुक हुए राम आशीष सिंह ने कहा कि जो स्नेह और सम्मान मुझे मिला है, वह मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है। यदि सेवा काल में मुझसे कोई भूल हुई हो तो क्षमा चाहता हूँ। आप सभी इसी तरह अपने ब्लॉक का नाम ऊँचा करते रहें।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने कहा कि श्री सिंह के कार्यकाल की सराहना पूरे ब्लॉक में हुई है। जब भी आवश्यकता होगी, पूरा संघ उनके साथ खड़ा रहेगा।
समारोह में सहायक विकास अधिकारी पंचायत उमाकांत पाठक, पंचायत अधिकारी अखिलेश सिंह, प्रशांत सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, ग्राम विकास संघ के महामंत्री सतीश सिंह, अमरजीत सिंह, जीत राय, विपिन कुमार, सुरेश प्रजापति, चंदन, संगीता प्रजापति, सीमा मौर्य, नर्मदा गॉड, सुषमा यादव सहित ब्लॉक के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों में ओंकारनाथ, गुलाब चौरसिया, अखिलेश कुमार यादव, रमेश कुमार यादव, बाबूराम, अभय चौहान, अनिल मौर्य, रतन यादव आदि ने किया।
