आज़मगढ़। जनपद में इस बार दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ स्थानों पर पुलिस-प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी। रविवार को अहरौला में डीजे को लेकर बवाल हुआ तो सोमवार को कप्तानगंज कस्बे विसर्जन कराने के लिए पुलिस हाफ रही है। हालात यह है कि कस्बे में रात आठ बजे तक अभी प्रतिमा पंडालो से उठ रही है। वही यहाँ भी ऐन मौके पर डीजे को लेकर पेंच फंस गया है। हालांकि प्रतिमाओं का विसर्जन चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज में सोमवार को प्रतिमा विसर्जन की तैयारी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार विसर्जन संबंधी समय और डीजे संचालन को लेकर पीस कमेटी की बैठक में भी स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं जारी हुए, जिससे पूजा समितियों में असमंजस की स्थिति रही। कई समितियों ने पहले से ही महंगे डीजे बुक कर रखे थे।
बताया जा रहा है कि विसर्जन जुलूस के दौरान कोई बरेली से तो कोई अयोध्या से महंगे डीजे मंगाया है। कुछ स्थानों पर डीजे की तेज ध्वनि से दुकानों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए और दो लोगों के मामूली रूप से घायल होने की सूचना मिली है। जिसके बाद पुलिस ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों को लेकर दिशा-निर्देश जारी करने शुरू किए।
पुलिस ने पूजा समितियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि विसर्जन शांति और मर्यादा के साथ संपन्न कराया जाए। रात आठ बजे तक तीन प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न हो गया था, जबकि शेष समितियाँ क्रमवार रवाना हुईं। महंगे डीजे की कर्कश धुन पर कंपटीशन हो रहा है। और पुलिस शान्त मुद्रा में केवल अनुरोध करने में जुटी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस-प्रशासन पूरे सक्रियता से व्यवस्था बनाए रखने में जुटा है , जिससे विसर्जन शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।
