रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के निजी अस्पताल और नर्सिंग होम में पित्त की थैली में पथरी का ऑपरेशन कराने के बाद 41 वर्षीय माधुरी विश्वकर्मा की रविवार सुबह मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

जगदीशपुर गांव निवासी माधुरी को शनिवार को फूलपुर देहात स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान परिजनों का कहना था कि महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन डॉक्टर ने सब कुछ नियंत्रण में होने की बात कहकर आश्वासन दिया। रात भर की निगरानी के बाद रविवार तड़के लगभग चार बजे माधुरी की मौत हो गई। मृतक महिला के देवर प्रदीप विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि यश्लोक अस्पताल में अनुभवहीन डॉक्टर और कंपाउंडर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन शुरू किया, जिसे फूलपुर कोतवाली की पुलिस और स्थानीय लोगों ने शांत कराया। वहीं  परिवार और डॉक्टरों के बीच लाखों  रुपये लेकर समझौता किए जाने की चर्चा भी है, फिलहाल इसकी पुष्टि नही हो सकी है।