आजमगढ़। जिले के  सदर तहसील में तैनात अमीन शनिवार को वसूली के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और नगर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी।


मिली जानकारी के अनुसार, शहर के बाजबहादुर मोहल्ला निवासी 58 वर्षीय सुरेश उपाध्याय सदर तहसील में अमीन के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे वे तहसील से वसूली के लिए शहर के चौक और सिधारी क्षेत्र की ओर निकले थे। इसके बाद से उनका संपर्क टूट गया। परिजनों का कहना है कि उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।
परिजनों की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।