आजमगढ़। जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी दिव्य प्रकाश सिंह उर्फ आकाश सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी का संबंध पहले से कई पशु चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों से रहा है।

शनिवार को निरीक्षक राजकुमार सिंह मय हमराह व उ0नि0 अजय यादव मय हमराह अजमतगढ़ तिराहे पर मौजूद थे कि सूचना मिली कि एक मुकदमा  में वांछित और इनामी अभियुक्त दिव्य प्रकाश सिंह उर्फ आकाश सिंह, पुत्र दशरथ सिंह, निवासी रक्सा थाना पकड़ी जनपद बलिया, जमीन मेघई नरैना नहर पुलिया पर वाहन का इंतजार कर रहा है।
पुलिस बल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को  गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा और कारतूसबरामद हुए।
प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी दिव्य प्रकाश सिंह का आपराधिक इतिहास भी गंभीर है। उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमें दर्ज हैं, जिनमें गौ हत्या निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से जुड़े कई मामले शामिल हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं।