रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में एक घर के सामने कचरा डालने से मना करने पर गुस्साए युवक ने वादी और उसके पुत्र पर लाठी-डंडे से हमला कर हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
बीते 28 सितंबर को शाम करीब 6:30 बजे, वादी बसंत पुत्र श्री लौटन, ग्राम रौनापार (पश्चिमपुरा) थाना रौनापार ने बताया कि आरोपी संजीत यादव पुत्र उदयभान यादव, साकिन खखरी बलिया, थाना गोला, जनपद गोरखपुर, जो वर्तमान में ग्राम रौनापार थाना रौनापार, आजमगढ़ में रह रहा है, ने अपने घर का कचरा वादी के दरवाजे के सामने फेंक दिया। जब वादी ने ऐसा करने से मना किया, तो आरोपी ने जाति सूचक गालियाँ दीं और लाठी-डंडे से प्रहार कर वादी और उसके पुत्र अभिषेक के सिर में चोट कर दी।इस मामले में थाना रौनापार पर संजीत यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
मंगलवार को उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार मय हमराह ने अभियुक्त संजीत यादव को सुदनीपुर टावर के पास से दोपहर करीब एक बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय भेजा गया।
