रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के थाना दीदारगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त को कुशलगांब बाजार चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में थाना दीदारगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
वादिनी की तहरीर पर दर्ज मुकदमा में आरोप था कि अभियुक्तगण द्वारा गाली-गलौज करने से मना करने पर वादिनी पर लाठी-डंडे व रॉड से जानलेवा हमला किया गया था। घटना के बाद मुख्य अभियुक्त फरार चल रहा था।
बुधवार को उ0नि0 पंकज कुमार सिंह, हमराह हे0का0 सुजीत कुमार मौर्या के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त कुशलगांब बाजार चौराहे के पास मौजूद है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शुभम उर्फ छंगू बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय रवाना कर दिया।
