आजमगढ़ । जिले में एसएसपी हेमराज मीना के निर्देश पर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में  सिधारी थाना व तरवां थाना पुलिस को दो  सफलता मिली है।

पहला मामला थाना सिधारी का है, जहां शुक्रवार को उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा ,चौकी प्रभारी मूसेपुर ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर राममिलन यादव पुत्र बालचन्द्र यादव निवासी कोटवा, थाना रानी की सराय  को बेलईसा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रॉसिंग के पास से  गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया। इस संबंध में थाना सिधारी पर  धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

दूसरा मामला  थाना तरवां का  है जहां  गुरुवार को वादी विशाल गौतम निवासी दशरथपुर, गाजीपुर ने शिकायत दी कि जब वह पौहारी बाबा के दर्शन को जा रहे थे, तभी ग्राम कर्ता के गेट के पास तीन अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक रुकवाकर वन प्लस कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया। इस पर पुलिस ने  मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई।

बरामद बाइक

शुक्रवार  को उपनिरीक्षक शिवम द्विवेदी ने मुखबिर की सूचना पर एक बाल अपचारी को रोशनपुर मुरारपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से लूटा गया मोबाइल और मोटरसाइकिल पैशन प्रो बरामद हुआ।