आज़मगढ़। जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। बसौधा पोखरा के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े इस युवक के पास से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

मंगलवार  को उ0नि0 आशुतोष मौर्य पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बसौधा पोखरा के पास एक व्यक्ति अवैध असलहे के साथ संदिग्ध रूप से खड़ा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर अमित यादव पुत्र स्व. सन्त विजय यादव, निवासी सलारपुर को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा  तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।