आजमगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बीते पांच फरवरी को वादिनी ने थाना बरदह पर तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री के साथ रोहित पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम मुर्की, थाना केराकत, जनपद जौनपुर ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा।
तहरीर के आधार पर थाना बरदह में  सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

शनिवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रोहित पुत्र राजकुमार को जिवली तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।