आजमगढ़। जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की बरामदगी और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में गंभीर धाराएं बढ़ाई गई हैं।

बीते 17 जनवरी  को थाना जीयनपुर पर एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में तहरीर प्राप्त हुई थी। तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना थाना स्तर पर प्रचलित थी।
इसी क्रम में शुक्रवार को उप निरीक्षक विश्वजीत पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुकदमे में वांछित अभियुक्त दीपक राजभर पुत्र स्वर्गीय गुड्डू राजभर, निवासी थाना जीयनपुर को रेलवे स्टेशन सिधारी से गिरफ्तार किया।
विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी, बयान एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धारा 64(2)/87 बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस द्वारा मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।