आजमगढ़। जिले के थाना मेंहनगर क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोप था कि रंगोली पुत्र राम सिंह, निवासी उमरी गनेशपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, ने छह जनवरी को एक नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाकर गायब कर दिया था। घटना की सूचना वादी द्वारा थाना मेंहनगर को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच के दौरान अभियोग में धारा 64 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट भी जोड़ी गई।
शनिवार लो मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक तुषार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जाफरपुर से रंगोली को गिरफ्तार कर लिया।
