रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के निजामाबाद थाना पुलिस ने संगठित अपराधों में लिप्त तीन आरोपितों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गैंग का सरगना राजकुमार गौंड है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म और धमकी जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल था।
गैंग लीडर राजकुमार गौंड पुत्र छांगुर गौंड निवासी रेवरा परवेजपुर, थाना निजामाबाद, के साथ संदीप गौंड पुत्र राम जियावन गौंड निवासी छोटी कोरौली, थाना सरायमीर, और संतोष गौंड पुत्र छोटेलाल गौंड निवासी रेवरा परवेजपुर, थाना निजामाबाद के विरुद्ध यूपी गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों को सेंटरवा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अपराधियों में राजकुमार गौंड निवासी रेवरा परवेजपुर, थाना निजामाबाद
इस अपराधी के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और आईटी एक्ट सहित चार मुकदमे दर्ज हैं । संदीप गौंड निवासी छोटी कोरौली, थाना सरायमीर, इस अपराधी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, घरेलू हिंसा और आईटी एक्ट सहित चार मुकदमे दर्ज हैं । संतोष गौंड निवासी रेवरा परवेजपुर, थाना निजामाबाद है। इसके के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट से जुड़े दो मुकदमे दर्ज हैं ।
