आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में स्थित अहिल्याबाई होल्कर महिला छात्रावास एवं शिवाजी महाराज पुरुष छात्रावास के छात्रों को इंडियन बैंक द्वारा वाटर कूलर भेंट किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार एवं इंडियन बैंक के उप महाप्रबंधक सुभाष चंद्र सोनकर ने लोकार्पण किया।
इंडियन बैंक के प्रबंधक अवनीश कुमार राय की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल रहा। अब उन्हें शुद्ध व ठंडे पेयजल हेतु शैक्षणिक भवन तक नहीं जाना पड़ेगा। कुलपति ने इंडियन बैंक का आभार जताते हुए कहा कि यह कदम छात्रों के स्वास्थ्य व सुविधा के लिए महत्वपूर्ण है।
मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि हॉस्टल के अंतःवासियों ने कुलपति व बैंक अधिकारियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। छात्र-छात्राओं ने कहा कि यह व्यवस्था उनके लिए बड़ी राहत है। अधीक्षिका डॉ. विभा मिश्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रगति में विभिन्न संस्थाओं व इंडियन बैंक का योगदान सराहनीय है।
कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा, प्रो. प्रशांत राय, डॉ. महेश श्रीवास्तव, डॉ. अंकुर चौबे, डॉ. नितेश, निजी सहायक विपिन शर्मा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
