आजमगढ़। एयरटेल ने अपने उपभोक्ताओं के लिए मात्र ₹399 में अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट वाला नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया। इस प्लान की जानकारी लोगों तक पहुँचाने के लिए नरौली स्थित ऑफिस से भव्य बाइक रैली निकाली गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को नरौली स्थित एयरटेल ऑफिस से बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली नरौली पुल से शुरू होकर रेलवे स्टेशन, सिविल लाइन, नगरपालिका, चौक, रैदोपुर व सिधारी होते हुए पुनः नरौली पहुंची। रैली के दौरान एयरटेल कर्मचारियों ने नागरिकों को नए ₹399 रिचार्ज प्लान की विशेषताओं की जानकारी दी। यह प्लान खासतौर पर उन उपभोक्ताओं के लिए लाया गया है जो कम कीमत में तेज़ और अनलिमिटेड इंटरनेट एवं कॉलिंग चाहते हैं। इस अवसर पर एयरटेल शहर के डिस्टीब्यूटर अरुण यादव, जोनल सेल्स मैनेजर विपिन त्रिवेदी, TSM श्रेया दीक्षित, TSM आशीष पाठक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। शहरवासियों ने इस नए प्लान के प्रति उत्साह दिखाया।
