आज़मगढ़। जिले के तरवां थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को मारपीट के दौरान गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार को सायं सात बजे, वादी मुकदमा का भाई बृजेश राजभर पुत्र अमरनाथ राजभर, निवासी पकड़ी कला, खाना खाकर पाई (कनखुरिया) से सोने जा रहे थे। तभी रास्ते में शिवा सिंह, अमन सिंह और तीन अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे और पंच से हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर बेहोश हो गया। पीड़ित के परिजनों ने थाना तरवां में लिखित तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने लगातार दबिश दी।
बुधवार चौकी प्रभारी पकड़ी कला उ0नि0 दिनेश कुमार पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अमन सिंह निवासी डुभांव, को हैबतपुर डुभांव स्थित बराह मंदिर के पास गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी की लाठी और एक लोहे का कड़ा भी बरामद किया है।
