आजमगढ़ ।शहर के रैदोपुर में स्थित Allen Solly (एलन सॉली) के एक्सक्लूसिव शोरूम ने गुरुवार को अपनी दूसरी वर्षगांठ बड़ी ही शान और उत्साह के साथ मनाई। प्रशासनिक अफसरों, पुलिस अधिकारियों और कंपनी प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने इस आयोजन को खास बना दिया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह, कंपनी के इंडिया हेड सुदीप्तो चटर्जी और युगल किशोर जालान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। थोड़ी देर बाद डीआईजी सुनील कुमार सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे, जिससे समारोह की भव्यता और बढ़ गई।

एडीएम गंभीर सिंह ने कहा कि महानगरों की तर्ज पर तैयार  एलान सॉली का यह शोरूम आजमगढ़वासियों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतर रहा है। गुणवत्तापूर्ण और ट्रेंडिंग कलेक्शन मिलना स्थानीय लोगों के लिए बेहद सुखद है।


इंडिया हेड सुदीप्तो चटर्जी ने बताया कि कंपनी के उत्पाद अपनी उच्च गुणवत्ता और किफायती दामों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि शानदार ग्राहक समर्थन की वजह से आज शोरूम अपनी दूसरी वर्षगांठ मना रहा है।

इस अवसर पर 21 नवंबर तक एक्सक्लूसिव ऐनिवर्सरी ऑफर्स की घोषणा भी की गई, जिसमे
₹1000 की खरीद पर ₹500 की छूट और
₹5000 की खरीद पर ₹2000 की छूट
साथ ही अन्य खरीद पर टी-शर्ट, बैग, ट्रॉली जैसे आकर्षक गिफ्ट भी उपलब्ध रहेंगे।

प्रोपराइटर अविनाश जालान और विकास जायसवाल ने आजमगढ़ की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोग शोरूम पर आकर बेहतरीन कलेक्शन और आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठाएं।
इस मौके पर अश्विन, राकेश सिंह, सौरभ दत्ता, विशाल, विकास, शाखा मैनेजर इंद्रेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।