आज़मगढ़। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बाईपास के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बिलरियागंज थाना के भलुआई गांव निवासी काली चरण सिंह अपनी पत्नी माया सिंह को लेकर दोपहर में बाइक से अपने फूफा के घर अयोध्या जिले के गोसाईगंज अंगना करने जा रहे थे। वे जैसे ही कप्तानगंज बाजार के बाईपास के समीप पंहुचे ही थे कि अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने माया सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि काली चरण को प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
