रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़।  जिले के दो थाना क्षेत्रों में किशोरियों के साथ दुष्कर्म के मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों घटनाओं में आरोपियों ने पहले बहला-फुसलाकर किशोरियों को अपने जाल में फँसाया और फिर शादी का झांसा देकर उनका शारीरिक शोषण किया।

पहला मामला थाना अतरौलिया का है जहाँ बीते 20 जुलाई को पीड़िता ने तहरीर दी कि अरमान शाह पुत्र मोहम्मद मजीद शाह, निवासी तेंदुवाईकला, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अम्बेडकर नगर, पिछले कई महीनों से उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा था। जब पीड़िता ने विवाह की बात की, तो अभियुक्त ने उसे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया।
बुधवार  को उपनिरीक्षक रमेश सिंह ने अभियुक्त अरमान शाह को अतरौलिया स्थित सीमा अस्पताल के पीछे से सुबह  गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।


दूसरा मामला थाना महराजगंज का है जहां बीते 19 जून  को  एक महिला द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को  11 जून को कमलेश पुत्र झीनक राम, निवासी नुरपुर, थाना मुबारकपुर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। विवेचना में एक अन्य अभियुक्त शशि कुमार पुत्र राम सनेही, निवासी गंगापुर, का नाम सामने आया जिसे पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
मुख्य अभियुक्त कमलेश फरार चल रहा था, जिसे बुधवार को उपनिरीक्षक बालेंद्र कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ जमीलपुर तिराहे से  गिरफ्तार कर लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया  है।