रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के मतौलीपुर गांव में दबंगों ने एक व्यक्ति की जमीन पर बनाई दीवार गिरा दी। घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं

सिधारी थाना क्षेत्र के मतौलीपुर गांव में कुछ दबंगों द्वारा दीवार गिराने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बीते 5 अक्टूबर का है, जब दुर्गा राय ने अपनी सहन की जमीन पर दीवार का निर्माण कर उस पर छप्पर डाला हुआ था। उसी समय उनके विपक्षी ने उनकी बनाई दीवार को गिरा दिया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

इस मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि वायरल वीडियो में कुछ लोग एक दीवाल को गिरा रहे है। इस मामले की जांच के लिए निर्देशित किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।