रिपोर्ट:अरुण यादव

आजमगढ़। जिले मेंं बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली गिरने से कुल तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं भट्ठा मजदूर समेत 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अहरौला, सरायमीर व मेंहनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मेंहनगर थानां के मेंहनगर कस्बे के वार्ड नंबर-8, जवाहर नगर निवासी संदीप पांडेय (35) गांव के पश्चिमी सिवान में पोखरे के पास कर्मकांड करा रहे थे। दोपहर में अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से संदीप की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि नाती प्रवेश यादव, आजाद यादव व अवधेश यादव को मेंहनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पटना अहियाई गांव निवासी कोमल शर्मा व सुनील शर्मा को हल्की चोट आईं जो अपने घर चले गए।

वहीं पवई थानां क्षेत्र के आजमगढ़ और अंबेडकर नगर की सीमा पर सेहरी गांव में आरएसवाई ईंट भट्ठा संचालित है। बृहस्पतिवार की सुबह बादल चमक के साथ ही गरज भी रहे थे। इस दौरान भट्ठा पर काम कर रहे मजदूर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। जिसके चलते भट्ठा पे काम कर रहे मजदूर रेशमा देवी (35), लक्ष्मी देवी (15), मनीषा (55), रामबेरी(40), विजयपाल(30), पूनम (25) व कविता (5) झुलस गईं। सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

वही अहरौला थानां के रेडहा गावं निवासी संजू और  दीदारगंज थाना क्षेत्र के बैरिडीह गांव निवासी जाकिर  बृहस्पतिवार को सरायमीर के छित्तेपुर बाजार में बिजली गिरने से मौत हो गई।