आजमगढ़। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध सिंह ने बताया कि निदेशालय महिला कल्याण उत्तर प्रदेश के आदेशों के अनुपालन में जिलाधिकारी, आजमगढ़ और जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय की ओर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम (27 नवम्बर 2025 से 08 मार्च 2025) के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष अभियान चलाया गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय बछुआपार, विकास खंड महराजगंज, आजमगढ़ में डिस्ट्री मिशन क्वार्डिनेटर प्रीति उपाध्याय और डिस्ट्रीक क्वार्डिनेटर चाइल्ड हेल्प लाइन आजमगढ़ संजय शाही ने उपस्थित बच्चों के बीच संगीत और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 10 बालक-बालिकाओं को कॉपी, पेंसिल, रबर और कटर वितरित किए गए।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद यादव, जयप्रकाश यादव, एआरपी दिलीप कुमार तथा अन्य शिक्षकों को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक अपराध है, जो बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके बचपन से वंचित करता है। इस अपराध को रोकने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।
इसके साथ ही विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं और सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन—1090, 1098, 181 तथा शिकायत निस्तारण प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई।
