आजमगढ़। जिले के थाना सिधारी पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान में एक अभियुक्त को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया।गिरफ्तार युवक सोशल मीडिया पर तमंचा दिखाते हुए वीडियो बनाया था ताकि वह वायरल हो सके।
शुक्रवार को उ0नि0 मुहम्मद जावेद सिद्दीकी के नेतृत्व में थाना सिधारी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध शस्त्र कहीं ले जाए जा रहे हैं। पुलिस ने जल्द कार्रवाई करते हुए गेलवारा हाईवे, हनुमान मंदिर जाने वाले मार्ग पर अभियुक्त अतुल गोंड, पुत्र आत्माराम गोंड, निवासी ग्राम गेलवारा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुआ।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपनी गलती स्वीकार की और बताया कि उसी अवैध तमंचे के साथ उसने एक वीडियो बनाया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अभियुक्त के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की गई।
