आजमगढ़। महाराजगंज थाना क्षेत्र के मझउवां गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मायके वालों ने बताया कि घटना के कुछ देर पहले मृतका ने फोन कर बताया कि ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि  सविता ने सुबह  फोन कर अपनी मां और बहन को बताया कि उसकी ससुराल वालों ने उसे मारापीटा है। इसके बाद सरिता के देवर ने फोन कर सूचना दी कि सरिता के सीने में दर्द हो रहा है। उसे महराजगंज ईलाज के लिए लाया गया जहाँ डॉक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।