आज़मगढ़। जिले में पुलिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल में पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय और रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ की टीमें आमने-सामने होंगी। दमदार खेल और जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बीच अब खिताबी जंग को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को खेले गए वॉलीबॉल के सेमीफाइनल मुकाबलों में दर्शकों को तेज रफ्तार खेल, दमदार स्मैश और कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय और पुलिस कार्यालय की टीमों के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2–0 से जीत हासिल की और फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ और सर्किल सगड़ी की टीमों के बीच हुआ। इसमें रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 2–0 से मुकाबला अपने नाम किया और फाइनल का टिकट कटाया।
इस प्रकार, प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय और रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ की टीमें आमने-सामने होंगी। फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा।
