आजमगढ़। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने विधानसभा क्षेत्र 347 आजमगढ़ में एसआईआर कार्यक्रम के तहत बूथों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने विकास खंड पल्हनी के पंचायत भवन किशुनदासपुर स्थित बूथ संख्या 44 का निरीक्षण किया। बीएलओ शकुंतला शर्मा ने बताया कि यहां 129 नो मैपिंग वाले मतदाता हैं, जिनमें 15 को नोटिस भेजा जा चुका है। वहीं, अतहर, राजू, मो. अमजद, रियाज और मोहम्मद आरिफ विदेश में रहते हैं।
इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय गोधपुर के बूथ संख्या 45 का निरीक्षण किया। बीएलओ ने बताया कि यहां 164 नो मैपिंग वाले मतदाता हैं, जिनमें से 25 ने आवश्यक अभिलेख जमा कर दिए हैं और उनका नाम ऑनलाइन मतदाता सूची में अपडेट कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने बीएलओ, सुपरवाइजर और लेखपाल को निर्देश दिए कि सभी नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस भेजा जाए और उनसे फोन पर संपर्क करके 13 आवश्यक अभिलेखों के साथ फॉर्म भरवाकर जमा कराएं, ताकि सभी का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके।
