आज़मगढ़। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी  रविन्द्र कुमार ने समस्त जनपदवासियों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई दी और सभी से अपील की कि वे हर्षोल्लास के साथ नया वर्ष मनाएं, लेकिन किसी की भावना आहत न करें।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने नव वर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर जनपदवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियाँ लाए और सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि नव वर्ष उत्सव के दौरान कोई ऐसा कार्य न करें जिससे किसी अन्य व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे हर्षोल्लास और उल्लास के साथ नए साल का स्वागत किया जाए, ताकि यह पर्व सभी के लिए आनंद और सौहार्द का प्रतीक बने।