आजमगढ़। जिले के जिलाधिकारी भी अब साइबर अपराधियों के निशाने पर! फेसबुक पर उनके नाम का फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ठगने की कोशिश की जा रही है। जिलाधिकारी ने खुद आमजन को सतर्क करते हुए चेतावनी दी है और लिखा कि संदिग्ध मैसेज या फ्रेंड रिक्वेस्ट मिलने पर उसे तुरंत ब्लॉक करें और फेसबुक पर रिपोर्ट करें, ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने अपने फेसबुक एकाउंट पर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके नाम और पहचान का दुरुपयोग करते हुए एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई गई है। उक्त प्रोफाइल से उनका कोई संबंध नहीं है और यह पूरी तरह से फर्जी है।
डीएम ने आमजन से अपील की है कि यदि उन्हें इस फर्जी प्रोफाइल से कोई मैसेज या फ्रेंड रिक्वेस्ट प्राप्त होती है तो वे उसे स्वीकार न करें, बल्कि तुरंत ब्लॉक करें और फेसबुक पर रिपोर्ट करें।