
आज़मगढ़। शनिवार को नेहरूहाल कलेक्ट्रेट, आजमगढ़ में राष्ट्रनायक अखण्ड भारत के निर्माता मानवता के शौर्यवीर चक्रवर्ती सम्राट प्रियदर्शी अशोक मौर्य महान की 2329 वी जयंती मौर्य कुशवाहा शाक्य सैनी मैत्रेय प्रगति मंच के सौजन्य से मनायी गयी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हवलदार यादव जी जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी अतिविशिष्ट अतिथि विजय यादव जिला पंचायत अध्यक्ष बालचन्द कुशवाहा जिलाध्पाध्यक्ष रहे।
सम्मेलन में विचार रखते हुए मुख्यवक्ता पूर्व एम०एल०सी० प्रत्यासी करूणाकान्त मौर्य प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी संयोजक मैत्रेय प्रगति मंच ने कहा प्रियदर्शी सम्राट अशोक मौर्य महान मानवता के लिए आजीवन संघर्ष करते हुए सम्पूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति को इतना फैलाया कि सम्पूर्ण प्राणी मात्र के सिरमौर बन गये। पत्थर के शिलालेखों पर तथा गौतम बुद्ध के करूणा दया मैत्री के संदेशों को लिखने-लिखाने के कार्य को गति देकर शान्ति संदेश पूरे विश्व को दिया। अपने बेटे, बेटी को पुरी दुनिया के देशों में भेजकर शान्ति एवं करूणा का पैगाम भेजा जिसके स्वरूप आज दुनिया उनके गुणगान करती है। चैत्र शुक्ल अष्ठमी को जन्म लेकर पिता सम्राट बिन्दुसार के विरासत को आगे बढ़ाने के साथ-साथ पितामह चन्द्रगुप्त मौर्य के वीर गाथा अखण्ड भारत निर्माता की यादें ताजा करने का कार्य किया। आज उन्ही कार्यों को याद कर दुनिया उस महानायक की जयंती के रूप में याद कर रही हैं।
जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी हवलदार यादव ने कहा प्रियदर्शी अशोक महान ने जनता के भलाई के लिए सम्पूर्ण भारत में सड़कों का जाल बिछाया, सड़कों के किनारे वृक्षों को लगवाया, कुएँ खुदवायें, पशुओं के लिए जलाशय बनवायें, मानवता के लिए पूरे जीवन को लगाया। विजय यादव ने कहा कि सम्राट अशोक करूणा और शान्ति के लिए महामानव भगवान गौतम बुद्ध के मार्ग पर चलकर उनके सिद्धान्तों को पूरे विश्व में फैलाते हुए अखण्ड भारत पर राज किया। मनकू कुशवाहा ने प्रियदर्शी के जीवन को पूरे तरह जन समुदाय के बीच रखा। भंते श्रद्धानन्द भंते भीमसेन ने बुद्ध वंदना करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। समाज में व्याप्त कुरितियों मृत्यु भोज, जाति व्यवस्था समाप्त करके आपस में भाईचारा बढ़ाने आदि विषयों पर भी ध्यान दिलाया।