
रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के मतलूबपुर स्थित सब्जी मंडी के बाहर बीती रात एक व्यक्ति के घर के बाहर खड़ी एक कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते-देखते घर के बगल स्थित मंडी की लगभग चार दुकानें भी आग की चपेट में आ गई। लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन दल को दिया और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। लेकिन सफलता नहीं मिली। एक घंटा बाद पहुंचे अग्निशमन दल के कर्मचारियों और बाजारवासियों के प्रयास से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक कार सहित चार दुकानें पूरी तरह राख में तब्दील हो गया। उधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पीड़ित कार स्वामी ने कार में आग लगाने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार मतलूबपुर में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी विवेक सोनकर का आवास है। बगल में ही सब्जी मंडी हैं, मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे के आस-पास अचानक उनकी कार में आग पकड़ लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते आगे ने विकराल रूप ले लिया। लोग आग बुझाने का प्रयास करने में जुट गए। लेकिन सफलता नहीं मिली। तब तक आग ने सब्जी मंडी स्थित चार दुकानों को भी अपने चपेट में ले लिया। आग के विकराल रूप को देख लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन दल को दी। तीन से चार घंटे के प्रयास के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान जहां कार पूरी तरह जल गई। वहीं चार दुकानों में रखे सामान भी राख में तब्दील हो गए। पीड़ितों के अनुसार इस घटना में लगभग 16 लाख से अधिक का नुकसान होना बताया जा रहा है। कार स्वामी भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी विवेक सोनकर ने बताया कि उनकी स्वीफ्ट कार को किसी ने पेट्रोल डालकर जलाया है। क्योंकि वहीं आस-पास कई अन्य गाड़ियां भी खड़ी थी, वह नहीं जली। उन्होंने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। एक बार फिर इसी तरह की घटना से लोगों में गुस्सा है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।