आजमगढ़।  जिले के तरवा थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर भरथीपुर गांव में होली के दिन रंग लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार  मेंहनगर थाना क्षेत्र के कुछ युवक तरवा थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर भरथीपुर गांव से गुजर रहे थे। इसी दौरान रंग लगाने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण आमने-सामने आ गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में चार लोगों के घायल हो गए है। घायलों में श्याम बली राजभर और संजना राजभर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि दो पक्षों के बीच रंग डालने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट की घटना हुई। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।