आजमगढ़ । आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ईकाई द्वारा गुरुवार को पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह को पुलिस गौरव की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति व राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय कुमार पांडेय के कुशल निर्देशन में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर दीदारगंज क्षेत्र के डीहपुर गांव निवासी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय के हाथों अंगवस्त्र, बुके व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह बहुत ही ईमानदार एवं कुशल व्यक्तित्व के धनी आइपीएस अधिकारी हैं। यह सम्मान कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए दिया गया। पुलिस अधीक्षक हापुड़ ने एसोसिएशन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनपद के सभी पत्रकारों के मान सम्मान की सुरक्षा का ख्याल रखा जाएगा। इस मौके कुंदन मिश्र भी मौजूद रहे।
