रिपोर्ट: आशीष निषाद

अतरौलिया, आजमगढ़ । अतरौलिया पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और दो अर्द्धनिर्मित असलहा बरामद हुए। जबकि
दो अन्य आरोपी भागने में सफल हो गए।
पुलिस ने दावा किया कि गिरफ्तार आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध असलहा बना कर बेचता था।

गुरुवार को थाना अतरौलिया पुलिस ने क्षेत्रीय गश्त के दौरान ग्राम भवानीपुर में एक छप्पर में अवैध असलहे बनाए जाने की सूचना पर  आज तड़के छापा मारा। मौके पर तीन लोग असलहा बनाने के उपकरणों के साथ पाए गए। पुलिस को देखकर दो अभियुक्त भाग निकले, जबकि एक अभियुक्त  गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विन्ध्यांचल, पुत्र स्व० राधिका, निवासी ग्राम देवलर, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, दो अर्द्धनिर्मित तमंचे, ग्लैण्डर मशीन और तमंचा बनाने के अन्य उपकरण आदि  बरामद हुए।

सीओ बुढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी ने बताया कि
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों विरजा, पुत्र अज्ञात, निवासी सहदेवगंज, थाना महाराजगंज, आजमगढ़ और अंगद सिंह, पुत्र नामवर सिंह, निवासी भवानीपुर, थाना अतरौलिया, आजमगढ़ के साथ मिलकर अवैध तमंचों का निर्माण करता था। तैयार तमंचों को बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता था।