रिपोर्ट: दीपक चौरसिया

आजमगढ़। जिले  के कप्तानगंज स्थित श्री पंचदेव मंदिर, उदासीनपुरी में श्री राम कथा सतचण्डी महायज्ञ के तहत गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हाथी, घोड़ा, रथ और गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन गुरुवार से शुरू होकर 28 मार्च तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ जारी रहेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, जनपद आजमगढ़ के कप्तानगंज स्थित श्री पंचदेव मंदिर, उदासीनपुरी में  गुरुवार को कलश यात्रा व मंडप प्रवेश के साथ श्री राम कथा सतचण्डी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान पंचदेव मंदिर से बाबा गोपी दास जी के पोखरे तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हाथी, घोड़ा, रथ, डीजे और गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा में अवधेश, उमेश, मनोज गुप्ता समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।
इसके बाद 20 मार्च दिन शुक्रवार से 27 मार्च तक प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से 11:00 बजे तक राम कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कथा वाचन ललित नारायण गिरी द्वारा किया जाएगा। 27 मार्च दिन शुक्रवार को पूर्णाहुति व हवन पूजन के साथ ही श्री राम नवमी महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान दोपहर 12:00 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा तथा 1:00 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
कार्यक्रम के समापन के उपरांत 28 मार्च दिन शनिवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के आचार्य हरिकेश चौबे एवं महंत नारायण दास उदासीन ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।