आज़मगढ़। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक कुल मरीजों की संख्या 145 तक पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में चार नए मरीज सामने आए हैं।

एसीएमओ डॉ. अविनाश झा ने बताया कि मौजूदा 145 मरीजों में से 116 बलरामपुर जिले के हैं, जबकि 29 मरीज अन्य जिलों से हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने, मच्छरों से बचाव के उपाय करने और घरों के आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की है। जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए विशेष वार्ड बनाया गया है, वहीं प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग और जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है।