रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़।शहर कोतवाली क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे कोतवाली गेट के पास से गिरफ्तार किया।
शहर कोतवाली में दिए गए प्रार्थना–पत्र में वादी ने आरोप लगाया गया था कि मोहल्ले का एक युवक उनकी नाबालिग पुत्री को 6 अगस्त को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोप में युवक के परिवार के अन्य सदस्यों की भी संलिप्तता बताई गई थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई।
घटना में में वांछित चल रहे अभियुक्त प्रमोद निषाद पुत्र सल्लू निषाद, निवासी राहुल नगर मड़या, थाना कोतवाली को उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी, चौकी प्रभारी रोडवेज द्वारा शनिवार की दोपहर कोतवाली गेट के पास से गिरफ्तारकर लिया।
