रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले में ऑनलाइन क्रय-विक्रय ऐप के जरिए मोबाइल बेचने के नाम पर की गई ठगी के मामले में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।


मामला थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ का है। वादी अमन निषाद पुत्र विजय निषाद, निवासी कोलपाण्डेय, थाना कोतवाली आजमगढ़ ने बीते 23 नवंबर को थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उन्होंने पुराने सामानों के ऑनलाइन क्रय-विक्रय ऐप पर मोबाइल खरीदने के लिए संपर्क किया था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने चैटिंग ऐप के माध्यम से संपर्क कर ₹4500 में मोबाइल देने की बात कही। आरोपी ने अग्रिम धनराशि तो ले ली, लेकिन मोबाइल न देकर धोखाधड़ी कर ली।

इस संबंध में थाना कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त सचिन यादव पुत्र लक्षिराम यादव, मूल निवासी ग्राम अमठा गोपालपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़, हाल पता बगदासी सोहबतबाग थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ को पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर  ग्राम चिरैयाकोट से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।