आजमगढ़। जिले के मेहनगर क्षेत्र की विधायक पूजा सरोज ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गंभीर रूप से बीमार एक व्यक्ति को आर्थिक सहायता प्रदान की है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मौलानीपुर, थाना तरवां निवासी चंद्रपाल यादव पुत्र रामजी यादव की दोनों किडनी खराब हो गई हैं और उनका इलाज चल रहा है। आर्थिक तंगी के कारण उपचार में कठिनाई आ रही थी। इस स्थिति को देखते हुए विधायक पूजा सरोज ने अपने विधायक निधि से 1,50,000 रुपये (एक लाख पचास हजार रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की।
इस सहयोग से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष (मजदूर सभा) आजमगढ़ श्रवण कुमार यादव ने विधायक के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कदम जनप्रतिनिधि और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करते हैं।
उन्होंने विधायक पूजा सरोज को इस मानवीय पहल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।
