आजमगढ़।  जिले के थाना मुबारकपुर क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के तहत दो नाबालिग बालिकाओं को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मुखबिर की सूचना ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई।


सोमवार को वादी की सूचना पर थाना मुबारकपुर पर  मामला दर्ज किया गया। इस प्रकरण में दो नाबालिग बालिकाओं के घर से बिना अनुमति जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।  मिशन शक्ति फेज-5 के तहत पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। विवेचक उपनिरीक्षक नौशाद अहमद, पुलिस टीम और सर्विलांस सेल की सहायता से मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों बालिकाओं को थाना मण्डुवाडीह, कमिश्नरेट वाराणसी क्षेत्र के पास स्थित स्टैण्ड से सकुशल बरामद कर लिया।पुलिस ने बताया कि अन्य अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।