आजमगढ़। जिले के सिधारी थाना के नरौली मोहल्ले में शुक्रवार को नगर पालिका के सफाई कार्य के दौरान सभासद सन्तोष चौहान पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में उनकी सिर में गंभीर चोटें आईं और वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गए। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को करीब साढ़े तीन बजे, नगर पालिका सभासद सन्तोष चौहान, पुत्र प्रभाकर चौहान, निवासी मु० नरौली, वार्ड नं.-01, नगर पालिका क्षेत्र में नाले की सफाई करवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान जितेन्द्र चौहान पुत्र रामनाथ चौहान और मोहित चौहान पुत्र जितेन्द्र, जो पहले से एक मामले में अभियुक्त हैं, और इसके अलावा वतन, रतन और राहुल ने आपत्ति जताते हुए मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान आरोपियों ने लोहे की राड, फावड़ा, लाठी, डंडा, ईंट-पत्थर आदि से सभासद पर हमला किया। हमले में सभासद सन्तोष चौहान सिर में चोट लगने के कारण बेहोश हो गए। आसपास के मोहल्लेवासी तुरंत बीच-बचाव के लिए पहुंचे और उन्हें होश में लाने में मदद की।
मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया देखकर डर गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है, पीड़ित सभासद ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ।
