आज़मगढ़। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आजमगढ़ नगरपालिका में नामित सभासदों अवनीश चतुर्वेदी, श्रीराम भार्गव, पंकज मोदनवाल और डॉ. पूनम सिंह का बड़ा गणेश मंदिर में नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा ने स्वागत किया।
मिली जानकारी के अनुसार, नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा ने नवनियुक्त मनोनीत सभासदों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि ये सभासद अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ करेंगे और नगर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर मयंक गुप्ता, योगेंद्र यादव, अजय मौर्या और संतोष कुमार भी मौजूद रहे।
