रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे वारण्टी गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना निजामाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष हिरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाकर विभिन्न आपराधिक मुकदमों में वांछित कुल आठ वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में शिव प्रकाश पाण्डेय (48 वर्ष), निवासी जमीनकटघर, अखिलेश (30 वर्ष) और कमलेश (37 वर्ष) पुत्रगण घुल्लू, कैलाश (38 वर्ष) पुत्र मटरू निवासीगण मोलनापुर नेवादा हैं। इनके अतिरिक्त अनिल गुप्ता (28 वर्ष) पुत्र रामचेत, निवासी काली माता का स्थान, दुलारे (52 वर्ष) और प्रदीप (46 वर्ष) पुत्रगण कालिचरन, निवासी मुकुंदपुर तथा मुख्तारूनिसा (55 वर्ष) पत्नी बदरूद्दीन, निवासी घुरीपुर को भी न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष हिरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि ये सभी अभियुक्त न्यायालय से वारंट जारी होने के बावजूद फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद सभी को विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
