आजमगढ़। जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है।
बुधवार को क्षेत्राधिकारी नगर व थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम छौलाइनार तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से एक देशी तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अब्दुल्ला पुत्र अबुलखैर, निवासी आवक, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
