रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़ । जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार युवक पर पहले से भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।


शनिवार को उ0नि0 वासुदेव मिश्रा मय हमराह पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लोहिया पार्क के बगल से टेऊगा नोना बस्ती की ओर जाने वाली सड़क पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पकड़ने पर उसकी पहचान विवेक यादव पुत्र स्व. सुरेश चन्द्र यादव निवासी किठावें, थाना फूलपुर के रूप में हुई।

पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद तमंचा तथा एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है और उस पर फर्जीवाड़े, मारपीट, धमकी, एससी/एसटी एक्ट व आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं।