रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में घाघरा नदी के बदरहुआ नाले में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सुबह-सुबह सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरौली गांव निवासी प्रमिला पटेल पत्नी स्वर्गीय उमेश पटेल का शव बुधवार सुबह घाघरा नदी के बदरहुआ नाले में पाया गया।  सुबह ग्रामीणों ने शव देखा और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि प्रमिला पटेल के पति की भी बीते वर्ष नदी में डूबने से मौत हुई थी।