आज़मगढ़। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत आजमगढ़ के तत्वावधान में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता 05 और 06 नवंबर 2025 को महाराजगंज ब्लॉक के अंतू स्मारक बालिका इंटर कॉलेज मोतीपुर में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में विकास खण्ड महाराजगंज, हरैया, रैनापार, शिवपुर, गोपालपुर, चाँदपट्टी, हरखपुर, परशुरामपुर, पकौली, छितोवनी सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के युवा शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक नफीस अहमद ने किया। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रहलाद यादव, प्रबंधक, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने युवाओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारीपूर्वक प्रयास करने और पढ़ाई के साथ खेल-कूद में भी भाग लेने की प्रेरणा दी। सभी प्रतिभागियों को 2026 के विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में अधिकतम सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया।
विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण-पत्र और विशेष उपहार से सम्मानित किया गया। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रूपाली यादव प्रथम, कुमकुम द्वितीय और शादियां बानो तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आयुष यादव प्रथम, अभिषेक सोनकर द्वितीय और आदर्श राजभर तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद बालिका वर्ग में ज्योति यादव प्रथम, प्रिया द्वितीय और प्रतिग्या तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में आकाश यादव प्रथम, सोहित सोनकर द्वितीय और अभिषेक यादव तृतीय स्थान पर रहे।
कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग की विजेता टीम रैनापार और उप-विजेता टीम शिवपुर रही। बालिका वर्ग में टीम मुनेश्वर विजेता और टीम बिलरियागंज उप-विजेता रही।
